बीकानेरNidarIndia.com मोटरसाइकिल चोर अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं। मौका मिलते ही हाथ साफ कर देते हैं। पुलिस से बेखौफ यह चोर अपनी वारदात को आसानी से अंजाम दे रहे हैं।
व्यास कॉलोनी थाने में बाइक चोरी का एक मामला दर्ज कराया गया है। परिवादी रेगरों का मोहल्ला निवासी अमित सवासिया पुत्र विजय कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी मोटरसाइकिल अम्बेडकर कॉलोनी से १३ फरवरी दोपहर करीब १२ से ३ बजे के बीच में गली नम्बर चार से चोरी हो गई। पुलिस अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।





