नेशनल हाईवे-62पर की कार्रवाई, 675 कार्टून अवैध अंग्रेजी शराब जब्त,

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आईजी और एसपी के निर्देश पर महाजन पुलिस थाना ने कार्रवाई की है। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर 675 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की है।
पुलिस के अनुसार इसकी अनुमानित कीमत करीब 54 लाख रुपए आंकी जा रही है। बताया जा रहा है कि अवैध शराब चंडीगढ़ से जोधपुर की तरफ ले जाई जा रही थी। थानाधिकारी भजनलाल पु.नि. के नेतृत्व में टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस मामले में पुलिस ने चालक दुर्गाराम पुत्र नेहरुराम, निवासी कापराउ, बाड़मेर को गिरफ्तार किया है। प्रकरण का अनुसंधान भानाधिकारी भजनलाल कर रहे हैं।
कार्रवाई में यह टीम रही शामिल : अनूप सिंह उनि, पृथ्वीराज एचसी, भादर राम कानि , राजेश कानि, अनिल कुमार कानि, अजय कानि, सुभाषचन्द्र डीआर कानि। सीओ कार्यालय लूणकरणसर के भादरराम, राजेश, अजय सिंह, नेतराम और हजारी सिंह की विशेष भूमिका रही।





