दिल्ली डेस्कNidarIndia.com जम्मू-कश्मीर के कटरा में आज अल सुबह भूकंप के झटके महसूस किए जाने की खबर है।





बताया जा रहा है कि सुबह करीब पांच बजे एक बारगी धरती हिल गई थी, हलांकि किसी तरह की अनहोनी के समाचार नहीं है। भारतीय सेन्टर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार आज सुबह 5.01 बजे रिक्टर स्केल पर 3.6 की तीव्रता वाला भूकंप रिकॉर्ड किया गया। भूकंप की गहराई 10 किमी, स्थान जम्मू-कश्मीर के कटरा में है।
गौरतबल है कि कटरा में ही माता रानी वैष्णो देवी का मंदिर है। जहां बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए जाते हैं।

Post Views: 141





