राजस्थान : कार्मिकों का पैदल मार्च आठवें दिन भी जारी, ग्रेड पे की मांग को लेकर है आंदोलनरत…

बीकानेरNidarIndia.com अखिल राजस्थान बाबू एकता मंच के तत्वावधान में ग्रेड पे 3600 की मांग को लेकर बीकानेर से जयपुर तक चल रहा कार्मिकों का पैदल मार्च अठवें दिन गुरुवार को भी जारी रहा। सीकर में रात्रि विश्राम करने के बाद आज सुबह जयपुर के लिए कूच किया, पैदल मार्च में दो कार्मिक ही शामिल है।

एक पदाधिकारी गिरीजाशंकर आचार्य की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें बीकानेर भेजा गया था, जहां पर उनका उपचार चल रहा। मदनमोहन व्यास प्रदेश संरक्षक और कमल नारायण आचार्य ने कहा कि प्रदेश के बाबुओं को ग्रेड पे 3600 का आदेश जारी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा, पैदल मार्च को राजस्थान के बाबू भाईयों का समर्थन मिल रहा है, आंदोलन के प्रति जबरदस्त उत्साह है।

आचार्य ने बताया कि पैदल मार्च कर रहे प्रदेश संरक्षक मदनमोहन व्यास 65 साल के है लेकिन सेवानिवृत्त के बाद भी बाबू भाईयों के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं, सर्दी और थकान की परवाह किए बिना पैदल मार्च पर हैं।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *