बीकानेरNidarIndia.com जुआ खेलने वालों पर पुलिस नकेल कस रही है। जुआरियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है।
शुक्रवार को नया शहर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रताप बस्ती क्षेत्र में एक कैसिनो पकड़ा। इसमें जुआ खेल रहे छह आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने हजारों की नकदी जब्त की है।
थाना प्रभारी गोविन्दसिंह चारण और उप निरीक्षक रणवीर ङ्क्षसह के नेतृत्व में कार्रवाई की गई है। थाने के एएसआई कालूराम ने बताया कि पुलिस टीम अभी मौके पर है, छानबीन चल रही है। इसमें शामिल लोगों के खिलाफी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।





