बीकानेरNidarindia.com रूणिचा धाम रामदेवरा में स्थित श्री रामदेव मित्र मंडल, कोलकाता की ओर से संचालित धर्मशाला का नवीनीकरण और भोजनशाला का शुभारंभ रविवार को किया गया।
इस मौके पर कोलकाता से आए श्रद्धालु शामिल हुए। संस्थान से जुड़े पूनम रंगा के अनुसार धर्मशाला का नवीनीकरण किया गया है, साथ ही अब भोजनशाला स्थापित की गई है। ताकि यात्रियों को सुविधा मिल सके।
गौरतलब है कि बीते लंबे समय से धर्मशाला में नवीनीकरण का कार्य चल रहा था। इसमें आवास सहित अन्य सुविधाओं का नवीनीकरण किया गया है। कार्यक्रम में पूनम रंगा, केशव पुरोहित, रामदेव बाल मंडल के जेठमल रंगा, महेन्द्र व्यास, महेन्द्र जोशी, बृज मोहन पुरोहित,गिरधर पुरोहित,अनिल पुरोहित, बबलू पुरोहित सहित गणमान्य लोग शामिल हुए।
