मावानी अध्यक्ष, गहलोत सचिव और जैसनसरिया कोषाध्यक्ष मनोनीत
बीकानेरNidarIndia.com खजांची मार्केट व्यवसायी संस्था के चुनाव में शनिवार को निर्विरोध रूप से पदाधिकारियों का निर्वाचन हुआ।

चुनाव अधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा ने आज घोषणा करते हुए बताया कि पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए मोहनलाल मावानी, सचिव पद पर नरेंद्र कुमार गहलोत और कोषाध्यक्ष पद के लिए श्रीकृष्ण कुमार जैसनसरिया ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। लेकिन इसके अलावा अन्य किसी ने नामांकन पत्र नहीं भरा है।
ऐसी स्थिति में तीनों ही पदों पर मावानी, गहलोत और जैसनसरिया को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। नव निर्वाचित पदाधिकारी जल्द ही कार्यकारिणी की घोषणा करेंगे।
व्यापारियों के साथ खड़े रहेंगे…
नव निर्वाचित होने के बाद अध्यक्ष मोहन लाल मावानी और सचिव नरेन्द्र गहलोत ने कहा कि वे सदैव ही व्यापारियों के साथ खड़े रहेंगे। उनकी हर समस्या का समाधान करने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर मार्केट के व्यापारीगण और शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।






