बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

उत्तर- पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल ने ट्रेनों की समयपालना को लेकर उपलब्धि हासिल की है। रेल प्रबंधक गौरव गोविल के दिशा-निर्देशन और सतत मॉनिटरिंग के चलते मंडल ने ट्रेनों की समयपालनता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। मंडल पर 13 जुलाई, 14 जुलाई और 15 जुलाई को संचालित ट्रेनों की समयपालनता 100 प्रतिशत दर्ज की गई।
इस उपलब्धि के अंतर्गत मंडल से संचालित मेल/एक्सप्रेस, सुपरफास्ट, दुरंतो, गरीब रथ तथा वंदे भारत एक्सप्रेस सहित सभी निर्धारित श्रेणी की ट्रेनों की समयपालनता 100 प्रतिशत रही।
यह उपलब्धि यात्रियों को समयबद्ध, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण रेल सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में मंडल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल ने इस उपलब्धि पर परिचालन, वाणिज्य, इंजीनियरिंग, सिग्नल एवं दूरसंचार, विद्युत, यांत्रिक और सुरक्षा सहित सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में भी समयपालनता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यात्रियों को उत्कृष्ट रेल सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि बीकानेर रेल मंडल बेहतर यात्री सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर प्रतिबद्ध है।






