बीकानेरNidarIndia.com जयपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में देर रात करीब दो बजे भीषण आग लग गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। आग पर आज सुबह करीब छह बजे तक काबू किया जा सका।

जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देर रात करीब दो-ढाई बजे जयपुर रोड पर एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लगने से पूरा रेस्टोरेंट जलकर खाख हो गया, साथ ही इसमें सो रहे दो लोगों की जलने मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस और फायर बिग्रेड की गाडिय़ां पहुंच गई। भारी मश्क्कत के बाद आज सुबह आग पर काबू किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में एक नाम राजेश है जो पटना का निवासी और दूसरा धन्ने सिंह है जो कोलायत का निवासी है। बताया जा रहा है कि घटना के समय दोनों लोग रेस्टोरेंट में नींद में सो रहे थे। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है, लेकिन शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका बता जा रही है।
आग से पूरा रेस्टोरेंट ही जलकर खाख हो गया है, ऐसे में लाखों रूपए का नुकसान आंका जा रहा है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम, सीओ सिटी शालिनी बजाज, अतिरिक्त जिला कलक्टर, बीछवाल, व्यास कॉलोनी और अन्य थानों की पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।






