बीकानेरNidarIndia.com गणतंत्र दिवस के मौके पर डॉ.करणी सिंह स्टेडियम में मुख्य समारोह आयोजित किया गया।
इसमें अलग-अलग क्षेत्रों की ९५ प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इसमें साहित्य, खेल, सामाजिक सरोकार, शिक्षा सहित कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ लेखिका, साहित्यकार डॉ.कृष्णा आचार्य को काबिना मंत्री डॉ.बीडी कल्ला ने सम्मानित किया। गौरतलब है कि डॉ.आचार्य शिक्षिक के साथ ही साहित्य के क्षेत्र में लंबे अर्से से सक्रिय है। अब तक इनकी कई पुष्तकें प्रकाशित हो चुकी है।




