बीकानेर : काबिना मंत्री को कराया ग्रेड पे की मांग से अवगत, नृरसिंह मंदिर में भंवर सिंह भाटी से की चर्चा…

बीकानेरNidarIndia.com शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ कर्मचारियों की ग्रेड पे ३६०० की मांग को लेकर लगातार सक्रिय है। संगठन अपने स्तर पर कई बार आंदोलन कर चुका है। मंगलवार को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कमल नारायण आचार्य के नेतृत्व में काबिना मंत्री भंवर सिंह भाटी से मुलाकात कर अपनी बात रखी।

पदाधिकारियों ने मंत्री को अवगत कराया कि मंत्रालय कर्मचारियों की ग्रेड पे 3600 की मांग को लेकर कई मंत्रियों और सरकार के अधिकारियों से वार्ताएं हो चुकी है। ऊर्जा मंत्री भंवरसिंह भाटी के साथ लखोटिया चौक स्थित प्राचीन नृसिंह मंदिर में पहुंचकर संगठन के पदाधिकारियों ने इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की।

इस दौरान संगठन के संस्थापक मदन मोहन, कमल नारायण आचार्य सहित पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने कर्मचारियों की मांगों को लेकर सकारात्मक सहमति जताई।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *