बीकानेर : औषधीय है तुलसी का पौधा, जीया भवन परिवार की ओर से किया निशुल्क वितरण

कार्यक्रम में शामिल हुए महापौर का किया सम्मान

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

जीया भवन परिवार की ओर से हर साल की भांति इस बार भी निशुल्क तुलसी वितरण किया गया। इस मौके पर डॉ.बीडी कल्ला ने कहा पौधा लगाने से हमको ऑक्सीजन मिलती है। यह पर्यावरण के संतुलन के लिए अति आवश्यक है, खासकर तुलसी का पौधा औषधी है। इसको ग्रहण करने से मच्छर जनित बीमारी और पेट से संबंधित बीमारियां नहीं होती है। महापौर अनिल  कल्ला ने कहा कि कार्तिक माह में  महिलाएं तुलसी माता की पूजा करती है, जिया भवन परिवार की तरफ से हर साल यह निशुल्क तुलसी वितरण कार्य जो चल रहा है, वो सराहनीय है। उन्होंने कहा जिस प्रकार हम अपने घर की साफ सफाई करते हैं उसी प्रकार हमें अपने आसपास के मोहल्ले की भी सफाई रखनी चाहिए।

डॉ राहुल हर्ष ने बताया कि औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी के पौधों का वितरण बहुत ही नेक कार्य है। प्राचीन काल से ही तुलसी (वृंदा ) का आध्यात्मिक और औषधीय महत्त्व सर्व विदित है
जिया भवन परिवार की तरफ से आए हुए सभी अतिथियों का माला और शॉल उड़ाकर सम्मान किया।

रंगकर्मी समाजसेवी उदय व्यास ने बताया निशुल्क तुलसी वितरण माता-स्वर्गीय विमला देवी व्यास पिता स्वर्गीय पंडित ग्वाल दास जी व्यास की याद में याद में पिछले 9-10 वर्षों से यह कार्य कर रहे हैं । उदय का संकल्प है हर घर तुलसी पहुंचना चाहिए इस बार उदय का कहना है 3000 के आसपास तुलसी वितरण होगी। यह वितरण पांच नवंबर तक चलेगा।  संचालक ज्योति प्रकाश रंगा ने किया। इस मौके पर मन्ना जी रंगा, किशन कुमार व्यास ,विजय चंद्र व्यास, मुरली व्यास, राकेश व्यास, शैलू व्यास मौजूद रहे।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *