पंचायत चुनाव : चौथे चरण की नामांकन प्रक्रिया जारी, दूसरे दिन 27 अभ्यर्थियों ने 29 नामांकन पत्र किए प्रस्तुत

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

पंचायती राज आम चुनाव-2026 के चौथे चरण में पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान जसरासर में 14 अभ्यर्थियों ने 14, नोखा में 12 अभ्यर्थियों ने 14 तथा पांचू में एक अभ्यर्थी ने एक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया। इस प्रकार तीनों पंचायत समितियों में कुल 27 अभ्यर्थियों ने 29 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नाम निर्देशन पत्र 4 नवंबर को दोपहर 3 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 5 नवंबर को प्रातः 11 बजे से होगी। अभ्यर्थी 6 नवंबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी के तुरंत बाद चुनाव प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा।

चौथे चरण में जिला परिषद के 10 तथा नोखा, पांचू एवं जसरासर पंचायत समितियों के 59 सदस्यों के निर्वाचन के लिए 14 नवंबर को प्रातः 7 से सायं 6 बजे तक मतदान होगा। वहीं, पंच एवं सरपंच पदों के लिए 15 नवंबर को नामांकन प्रक्रिया होगी तथा 16 नवंबर को मतदान होगा।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *