बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

आमजन की डाक संबंधी लोक शिकायतों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से अधीक्षक डाकघर के कार्यालय में बुधवार, 4 नवंबर को प्रातः 11 से दोपहर 12 बजे तक डाक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

डाक अदालत में अधीक्षक डाकघर द्वारा उपभोक्ताओं से प्राप्त डाक सेवाओं से संबंधित शिकायतों पर सुनवाई कर उनके निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
डाक अदालत में काउंटर सेवा, मनीऑर्डर, बचत बैंक, डाक जीवन बीमा, पार्सल एवं बीमाकृत वस्तुएं, स्पीड पोस्ट, मूल्य देय वस्तुएं तथा विदेशी डाक वस्तुओं से संबंधित शिकायतों पर विचार किया जाएगा।
शिकायतकर्ता डाक अदालत हेतु आवेदन पत्र एवं लिफाफे पर स्पष्ट रूप से ‘डाक अदालत हेतु’ अंकित करें। उपभोक्ता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी डाक अदालत में शामिल होकर अपनी शिकायत प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके लिए निर्धारित लिंक https://meet.google.com/shj-hfgg-pga के माध्यम से जुड़ा जा सकता है। इसके अतिरिक्त उपभोक्ता कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।





