क्राइम :पांचू पुलिस की कार्रवाई, 78 ग्राम अफीम के साथ एक गिरफ्तार

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज  ओमप्रकाश आईपीएस एवं जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर  मृदुल कच्छावा की ओर से नशे की लत से युवाओं के भविष्य को बर्बाद होने से बचाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन नीलकंठ के तहत आज पांचू थाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई की है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)  बनवारीलाल मीणा आरपीएस के निर्देशन व वृताधिकारी नोखा  जसवंत सिंह के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद पुनि मय टीम ने  को सुंदरलाल पुत्र नंदलाल जाट, उम्र 23 साल निवासी्, पांचू को गिरफ्तार किया है।आरोपी के कब्जे से 78 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम बरामद की गई है। अवैध मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त वाहन  को जब्त किया गया है।  उसने वाहन की डीजल टंकी के ढक्कन के नीचे अफीम छुपा रखी थी। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *