बीकानेर : बेलासर सरपंच का हुआ सम्मान, डॉ.सुरेन्द्र सिंह शेखावत से की भेंट

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

बीकानेर जिले की बेलासर पंचायत में हाल ही में नवनिर्वाचित सरपंच जुगलसिंह पड़िहार का आज भाजपा नेता और महापौर प्रत्याशी डॉ.सुरेन्द्र सिंह शेखावत ने अभिनंदन किया। चुनाव जीतने के बाद जुगलसिंह रविवार को डॉ.शेखावत के आवास पर पहुंचे थे।

इस दौरान उन्होंने शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर डॉ.शेखावत और उनकी टीम ने नवनिर्वाचित सरपंच को साफा पहनाया और उनका मुंह मीठा करवाकर शुभकामनाएं दी।

सरपंच जुगलसिंह ने कहा कि वे गांव के विकास की सोच के साथ काम करेंगे। इसके लिए सभी को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे। उनका लक्ष्य गांव के लोगों की समस्याओं का समाधान कराना, ग्राम विकास की योजनाओं को सकार कराना है। इसके लिए वे सदैव प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की हक की बात को लेकर वे हमेशा ही सक्रिय रहेंगे। इस मौके पर नवीन सिंह, प्रतापसिंह, डॉ.जितेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे।

 

 

 

 

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *