बीकानेर : पत्रकारिता की विश्वसनीयता, फेक न्यूज और एआई के प्रभावों पर छात्राओं से होगा संवाद

जार की जिला इकाई बीकानेर की ओर से 2 नवंबर को जैन कन्या पीजी महाविद्यालय में होगी कार्यशाला

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) की जिला इकाई बीकानेर की ओर से सोमवार, 2 नवंबर को बीदासर बारी स्थित श्री जैन कन्या पीजी महाविद्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। सुबह 10 से 11:30 बजे तक आयोजित इस कार्यशाला में महाविद्यालय की छात्राएं भाग लेंगी। कार्यशाला में वर्तमान दौर में पत्रकारिता की घटती विश्वसनीयता, सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली फेक न्यूज के दुष्परिणाम तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के लाभ और चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

जार के जिला अध्यक्ष प्रमोद आचार्य ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य युवा पीढ़ी को पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, सूचना की विश्वसनीयता और सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में बीकानेर के अनेक वरिष्ठ पत्रकार तथा फोटो जर्नलिस्टस अपने विचार रखेंगे। कार्यशाला में छात्राओं के साथ पत्रकारिता की वर्तमान चुनौतियों और तकनीक के बढ़ते प्रभाव पर संवाद किया जाएगा।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *