आस्था : बप्पा के जयकारों से गूंजा शहर, जगह-जगह हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन

एक पखवाड़े तक रही गणेश पूजन और भक्ति की धूम

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

“गणपति बप्पा मोरिया…अगले वर्ष तू जल्दी आ…मोरिया रे बप्पा मोरिया…के जयकारों के साथ बुद्धि के  दाता गणपति भगवान का विसर्जन शुक्रवार को किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं की आंखें भर आई।  बप्पा की विदाई के दिन शहर में कई स्थानों से गाजे-बाजे के साथ आस्थावान लोग शहर के समीप के तालाबों में प्रतिमाओं का विसर्जन किया। साथ ही बप्पा से अगले साल जल्दी आने का आह्वान भी किया।

कई स्थानों पर सजे थे पंडाल

गणेश चतुर्थी के दिन से ही शहर में कई स्थानों पर गणपति का पूजन शुरू हुआ। गली-मोहल्ले में पंडाल सजाए गए। वहीं घरों में भी गणेश जी को विराजमान किया गया, जहां मिट्‌टी, गोबर इत्यादि से बनी प्रतिमाओं का तालाबों में विसर्जन किया गया, वहीं कई घरों में स्थापित गणेशजी का पूजन पूरे एक पखवाड़े तक किया गया।

शहर में जिन तालाबों में पानी नहीं था, वहां टैंकरों से पानी डलवाकर विसर्जन किया गया। वहीं कोलायत सरोवर में बड़ी संख्या में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इसके लिए गाजे-बाजे से गाड़ियों में बैठकर गुलाल उड़ाते श्रद्धालु कोलायत के लिए रवाना हुए। कई सुबह तो कई जगह से शाम को प्रतिमा का पूजन करने के बाद विसर्जन किया गया।

 

शहर में एक पखवाड़े तक रही धूम

बीकानेर शहर में भी महानगरों की तर्ज पर अभी एक पखवाड़े तक गणेश पूजन की धूम रही। बाहरी क्षेत्रों की कॉलोनियों के साथ ही भीतरी परकोटे में सदाफतेह, रत्ताणी व्यास, बारहगुवाड़, आचार्य चौक, भट्‌ठड़ों का चौक, झंवरोंं का चौक सहित कई मोहल्लों में इस बार गणेश पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने गणेशजी के छप्पन भोग भी लगाए। पूजा-अर्चना कर शहर की खुशहाली की कामना की। झंवरों के चौक में इंटक नेता अशोक पुरोहित के सान्निध्य में गणेश महोत्सव मनया गया। प्रतिमा विसर्जन आज संसोलाव तालाब में किया गया।

फोटो : एसएन जोशी। 

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *