आस्था : चानी के च्यवन ऋषि मंदिर में हुआ भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही भीड़

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

चानी गांव स्थित प्राचीन च्यवन ऋषि मंदिर (श्री गोरखनाथ धूणा) में बुधवार को धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया। इस अवसर महन्त योगी बृजनाथ  महाराज के  शिष्य योगी  रामचन्द्र नाथ  महाराज (महंत – च्यवन ऋषि मंदिर) के सानिध्य में सुबह 11:56 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विजया छनाव का कार्यक्रम मदन जैरी के नेतृत्व में हुआ।

कार्यक्रम में कोलायत क्षेत्र सहित बीकानेर जिले से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भागीदारी निभाई। इस दौरान धूणा पूजन, गोरखनाथ का अभिषेक किया गया। साथ ही हवन के बाद संकीर्तन हुआ।

दोपहर बाद में भंडारा प्रसादी का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। संध्या काल में भजन संकीर्तन मंडली द्वारा गोरखवाणी और निर्गुण भजनों की प्रस्तुति दी।

महंत योगी  रामचन्द्र नाथ ने कहा कि च्यवन ऋषि की तपोभूमि चानी में गोरखनाथ धूणा सैकड़ों वर्षों से आस्था का केंद्र है।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *