आस्था : सियाणा भैरव के लिए रवाना हुआ कोलकाता कावड़ यात्रा संघ

सियाणा भैरव के दर्शन जाने वाले पैदल यात्रियों के लिए पग-पग लगेगी सेवा, आज से शुरू हुई जातरुओं की रवानगी

बीकानेर,निडर इंडिया न्यूज। 

सियाणा गांव में बाबा भैरवनाथ का मेला भरेगा। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। बीकानेर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पदयात्रा में सियाणा जाते हैं। मंगलवार से शहरी परकोटे से सियाणा भैरव के दर्शन के लिए जाने वाले पैदल जातरुओं की रवानगी शुरू हो गई। सियाणा जाने वाले पद यात्रियों के लिए कई संस्थाएं सेवा शिविर लगाएगी।

कोलकाता कावड़ संघ रवाना…

कोलकाता कांवड़ यात्रा संघ  का 25 वें उत्सव के अवसर पर मंगलवार को चौथानी ओझा चौक से कावड़ यात्रा संघ की रवानगी हुई। शाम को पंड़ित बुलाकी दास ओझा ( फुटरी) महाराज के सानिध्य में संघ को रवाना किया गया।  यह कांवड़ यात्रा 15 सितंबर को रवाना होकर 17 सितंबर को सियाणा धाम पहुंचेगी। जहां पर 51 किलो तेल सिंदुर से भैरव बाबा का अभिषेक किया जाएगा। कावड़ में तेल-सिन्दूर की कावड़ लेकर श्रद्धालु रवाना हुए हैं।

कोलकाता कांवड़ यात्रा का शुभारंभ सियाणा भैरव की पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुआ।  इस दौरान पूजा अर्चना में  पट्टू ओझा, गणेश दास ओझा, गणेश दास व्यास, कोलकाता से पधारे सामाजिक कार्यकर्ता और भैरव बाबा के भक्त स्वपन बर्मन,कपिल ओझा, जुगल छंगाणी , सत्यनारायण जोशी, महेंद्र जोशी सहित श्रद्धालु मौजूद रहे।

कावड़ यात्रियों में  रोहित कलवानी, केशव जोशी,कन्हैया छंगाणी, उतम ओझा, बाली ओझा, गोविंद ओझा, शक्ति कलवानी, शिव छंगाणी, मोनू कलवानी, जीतू ओझा,योगेश उपाध्याय, यशवंत उपाध्याय, नवरत्न कलवानी, नारायण ओझा, रौनक ओझा कावड़ लेकर रवाना हुए है।
रवानगी के दौरान चौक जयकारों से गूंज उठा।

मंगलवार को मरुनायक चौक से होकर निकलती एक अन्य कावड़ यात्रा में शामिल यात्री।
Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *