आस्था : मुस्तैदी से जुटे है सेवादार, श्री रामदेव मित्र मंडल का शिविर

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

रामदेवरा पैदल जाने वाले यात्रियों के लिए पग-पग पर सेवादार मुस्तैद है। कई संस्थाएं महानगरोंं से आई है। उनके कार्यकर्ता पदयात्रियों की सेवा में जुटे है। कोलकाता से आए श्री रामदेव मित्र मंडल की ओर से दियातरा में सेवा शिविर लगाया गया । जहां पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ भी पहुंच रही है। शिविर में चाय, नाश्ता, भोजन और चिकित्सा की सेवा दी जा रही है। संघ के पूनम रंगा ने बताया कि तीसरे दिन शिविर में श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहा।

शिविर में आने वाले श्रद्धालु डीजे पर बजते भक्ति गीतों पर झूम रहे हैं। जयकारों से पंडाल गूंजायमान है। शिविर में पदयात्रियों की सेवा करने के लिए कोलकाता से सामाजिक  कार्यकर्ता स्वपन बर्मन, नारायण भूतड़ा, भूनेश्वर से आनंद पुरोहित सहित बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं।

बीकानेर से केशव प्रसाद पुरोहित (SDP) की पूरी टीम लगातार शिविर में आकर अपनी सेवाएं दे रही है।  कोलकाता से  आए बसंत कुमार के साथ  करीब 20 से 25 यात्री बीकानेर से पैदल यात्रा कर रहे है, उन्होंने शिविर में पहुंचकर कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया।

आज सुबह के नाश्ते के बाद सेवा शिविर कानजी की सीड में लगाया गया। जहां पर तीन दिन तक पैदल यात्रियों के लिए भोजन,चाय, नाश्ता, चिकित्सा और आराम करने की व्यवस्था की गई है।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *