निकाय चुनाव : रेंडमाइजेशन के माध्यम से मतदान दलों का हुआ गठन - Nidar India

निकाय चुनाव : रेंडमाइजेशन के माध्यम से मतदान दलों का हुआ गठन

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

जिला निर्वाचन अधिकारी  निशान्त जैन ने बताया कि द्वितीय रेंडमाइजेशन के दौरान नगर निगम बीकानेर और सातों नगरपालिका क्षेत्रों के लिए कुल 688 मतदान दलों का गठन किया गया है।

प्रत्येक मतदान दल में एक पीठासीन अधिकारी (पीआरओ) तथा एक-एक मतदान अधिकारी (पीओ) प्रथम, द्वितीय और तृतीय को शामिल किया गया है। इस प्रकार इन मतदान दलों के लिए कुल 2 हजार 752 कार्मिकों की नियुक्त मतदान दलों में की गई है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगर निगम बीकानेर के लिए 452, नापासर के लिए 25, श्रीडूंगरगढ़ के लिए 51, लूणकरणसर के लिए 35, देशनोक के लिए 25 तथा नोखा के लिए 80 मतदान दलों का गठन किया गया है। वहीं राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दस प्रतिशत आरक्षित मतदान दलों का गठन भी किया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में बीकानेर नगर निगम के निर्वाचन के लिए मतदान दलों की रवानगी 8 सितंबर तथा अन्य सभी नगर पालिकाओं के लिए द्वितीय चरण में मतदान दलों की रवानगी 10 सितंबर को होगी। रवानगी से पूर्व मतदान दल के कार्मिकों को द्वितीय प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी उम्मेद सिंह रतनू तथा जिला सूचना विज्ञान अधिकारी संकल्प शर्मा मौजूद रहे।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *