राजनीति : कांग्रेस के शहर अध्यक्ष मदन मेघवाल के साथ मारपीट - Nidar India

राजनीति : कांग्रेस के शहर अध्यक्ष मदन मेघवाल के साथ मारपीट

वार्ड  50 में प्रत्याशी के कार्यालय उद्घाटन के दौरान हुई घटना  का वीडियो वायरल

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

निकाय चुनाव को लेकर बुधवार को वार्ड संख्या 50 में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का रोष सामने आया। जहां पर प्रत्याशी के कार्यालय उद्घाटन के मौके पर कुछ असंतुष्ट कार्यकर्ताओं ने शहर जिला अध्यक्ष मदन मेघवाल के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है।

घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि टिकट वितरण को लेकर नाराज चल रहे कुछ कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष के साथ विवाद करते हुए हाथापाई की। यह घटना उस समय हुई जब शहर अध्यक्ष मदन मेघवाल वार्ड 50 से कांग्रेस  के प्रत्याशी नवरतन डागा के कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर मौजूद थे।

इस दौरान कुछ नाराज कार्यकर्ता आए और नारेबाजी करते हुए मदन मेघवाल के साथ इस तरह की घटना को अंजाम दिया। हलांकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने घटना की निंदा करते हुए उच्च पदाधिकारियों से ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।  घटना के बाद मौके पर कुछ लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया।

पूर्व मंत्री कल्ला ने की निंदा…

पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला ने शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  मदन गोपाल मेघवाल के साथ की गई बदसलूकी एवं मारपीट की कड़े शब्दों में निंदा की है उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है पुलिस प्रशासन से मांग है कि दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करें एवं ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए ठोस कदम उठाए ।

वहीं कांग्रेस के नितिन वत्सस ने भी जिला प्रशासन से मदनगोपाल मेघवाल को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। साथ ही प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लोगों को तुरंत पार्टी से बर्खास्त करने की बात भी उठाई है। वत्सस ने कहा है कि मारपीट जैसी घटनाओं का लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *