बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (कार्मिक), राजस्थान बीजू जॉर्ज जोसेफ ने आज बीकानेर में कानून व्यवस्था और अपराधों की समीक्षा की। इस दौरान बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश और पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा भी मौजूद रहे।
रेंज कार्यालय में हुई बैठक में कानून-व्यवस्था एवं अपराधों की समीक्षा करते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
बैठक में बीकानेर के समस्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं समस्त पुलिस उप अधीक्षक उपस्थित रहे।
कानून व्यवस्था सुदृढ़ीकरण एवं अपराध नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्यवाही पर विशेष जोर दिया गया।
Post Views: 11






