बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

बज्जू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाक आंतकी से सम्पर्क रखने के आरोप में गौडू के एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस युवक से मामले को लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एटीएस से मिले इनपुट पर बोर्डर पार पाकिस्तान परस्त शहजाद भटटी और उसके गुर्गो से सम्पर्क रखने के आरोप में गौडू निवासी अनिल कुमार बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया है।
आईजीओमप्रकाश, पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा, ने भारत-पाक बोर्डर पर विषेश निगरानी रखने के निर्देश पुलिस को दे रखें है। इसके तहत बनवारीलाल अति. पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण के सुपरविजन और चन्द्रजीतसिंह भाटी, थानाधिकारी, बज्जू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्राप्त इनपुट के आधार पर सीमा पार से जासूसी व आंतकवाद की घटनाओं को अंजाम देने के प्रयास करने के क्रम में पाकिस्तान परस्त आंतकी शहजाद भटटी व उसके गुर्गो से सम्पर्क रखने, दुशमन देश के आंतकी और उसके गुर्गो को देश की गोपनीय जानकारी, देश विरोधी
गतिविधियों के लिए शेयर करना और अपने नाम से जारी सीम कार्ड से उपयोग में लिए रहे व्हाट्सअप अकाउंट करने,आंतकी व अवैध गतिविधियों के लिए उनको उपयोग करने के लिए देने, सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने का अपराध करने के आरोप में अनिल कुमार बिश्नोई पुत्र महावीर डेलू,उम्र 18 साल, निवासी गौडू को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ सक्षम धाराओं में अभियोग पंजिबद्ध किया जाकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही गहन अनुसंधान किया जा रहा है।






