आस्था : नवाह्व पारायण पाठ का अनुष्ठान 17 मई से, निकलेगी शोभायात्रा, तैयारियां जोरो पर - Nidar India

आस्था : नवाह्व पारायण पाठ का अनुष्ठान 17 मई से, निकलेगी शोभायात्रा, तैयारियां जोरो पर

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

मानस प्रचार समिति की ओर से नृसिंह सत्संग उद्यान में नवाह्न परायण पाठ का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। नवाह्न पाठ 17 मई से शुरू होंगे इससे पूर्व 16 मई को शोेभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें शामिल होने वाली महिलाओं को गुरुवार को साड़िया वितरित की गई।

नृसिंह सत्संग उद्यान में  सुधा आचार्य, पर्वतारोही सुषमा बिस्सा, कंचन राठी, साहित्यकार कृष्णा आचार्य और अशोका सोनी आदि ने महिलाओं को साड़ियों का वितरण किया। महिलाएं एक सरीखी साड़ियों में 16 मई को ग्राउंड के पास स्थित राम मंदिर से नयाशहर थाने के आगे से होते हुए धर्म नगर द्वार से कथास्थल नृसिंह सत्संग उद्यान तक पहुंचेगी।

व्यवस्था नवाह्न पारायण पाठ में दूरस्थ इलाकों से पहुंचने वाले लोगों के लिए आयोजन समिति की ओर से बसों की व्यवस्था की गई है, जो निशुल्क है। इसके अलावा बाहर से आने वाले लोगों के लिए ठहरने और खाने की व्यवस्था भी की गई है। आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश चूरा सहित राजेन्द्र पुरोहित और बलभद्र व्यास ने बताया कि पुरूषोत्तम मास में होने वाले नवाह्न पारायण पाठ में शामिल होने के लिए जयपुर, दिल्ली, कोलकाता, नागपुर, जोधपुर आदि जगहों से लोगों के आने की स्वीकृति अभी तक मिल चुकी है।

उनके ठहरने की व्यवस्था कथास्थल के सामने की गई है। 15 मई को शाम को 7 बजे सुंदरकांड पाठ मानस प्रचार समिति लखोटिया चौक की ओर से विश्वकर्मा गेट के अंदर स्थित नृसिंह सत्संग उद्यान में 15 मई को सुंदरकांड पाठ किए जाएंगे। शाम 7 बजे शुरू होने वाले सुंदरकांड पाठ नरेश पुरोहित एंड पार्टी के पाठी करेंगे। सुंदरकांड पाठ से पहले राम दरबार सजाया जाएगा। विदित रहे कि यहीं पर 17 मई से नवाह्न पारायण पाठ जोधपुर के सुशील आसोपा एंड पार्टी करेगी। पाठ 25 मई तक दोपहर 2 से 7 बजे तक किए जाएंगे

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *