बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

बीकेईएसएल की ओर से शुक्रवार को विद्युत उपकरणों का रखरखाव किया जाएगा। इस दौरान सुबह 06:00 बजे से 09:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
इस दौरान सांसियो का मौहल्ला, नुरानी मस्जिद के पास का क्षेत्र प्रभावित होगा।
प्रातः 07:00 बजे से 11:00 बजे तक
पिंजरा पोल गौशाला, नया शहर पानी की टंकी, एम-एम ग्राउंड के पीछे का एरिया, रिलायंस टावर डी.टी.आर के पास, ईदगाह बड़ी मस्जिद के सामने, पुष्करणा स्टेडियम के पीछे का एरिया, विवेक नाथ बगीची, नथुसर कुआ, भेरू जी चौक, नाथूसर बास, लोडा-मोडा के बगीची के पास का एरिया, ब्रहम बागीची के पास का क्षेत्र प्रभावित रहेगा।
शनिवार को पूरे दिन खुलेंगे
बीकेईएसएल के कैश काउंटर
बीकेईएसएल ने उपभोक्ताओं की सुविधा को देखते हुए शनिवार को अपने बिल संग्रहण (कैश काउंटर) केंद्र खुले रखने का निर्णय किया है।
बीकेईएसएल के प्रवक्ता ने बताया कि 16 मई शनिवार को सभी बिल संग्रहण केंद्र (कैश काउंटर) प्रात: 9.30 से शाम 6.00 बजे तक खुले रहेंगे। उपभोक्ता शहर में स्थित बीकेईएसएल के किसी भी बिल संग्रहण केंद्र पर अपने बिजली के बिल की राशि जमा करा सकते हैं।






