आस्था : शिवानंद आश्रम में बहेगी भक्ति की सरिता, 24 मई से होगी भागवत कथा, बैनर का हुआ विमोचन - Nidar India

आस्था : शिवानंद आश्रम में बहेगी भक्ति की सरिता, 24 मई से होगी भागवत कथा, बैनर का हुआ विमोचन

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

ज्येष्ठ माह (अधिकमास) के अवसर पर शहर में कई धार्मिक कार्यक्रम होंगे। खासकर भागवत कथाओं का आयोजन किया जाएगा।

इसी कड़ी में दिव्य जीवन संघ शिवानंद आश्रम, सादुलगंज में डॉ.आरपी गुप्ता और शिवानंद आश्रम परिवार की ओर से श्रीमद् भावगत कथा का धार्मिक अनुष्ठान कराया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। भागवत कथा के पोस्टर का विमोचन बुधवार को किया गया। भागवत कथा का वाचन पंड़ित कुमार दत्त व्यास करेंगे। कथा दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक होगी।

इसका उद्देश्य स्वामी शिवानंद के आदर्शों को ध्यान में रखते वे धर्म की ज्योति जलती रहे। इसके प्रयास किए जा रहे हैं। धर्म के पर्वों पर ऐसी उत्तम कथाओं का आयोजन होता रहे,उन्हीं के विचारों का मनन करते हुए श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन कराया जा रहा है। श्रीमद् भागवत कथा के बैनर का विमोचन मीरा गुप्ता, डॉ आर.पी गुप्ता, किशोर खतुरिया सहित गणमान्य लोगों ने किया।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *