खेल : बीकानेर की पांच महिला फुटबॉलरों का सुयश, राजस्थान लीग में रॉयल एफसी टीम में हुआ चयन - Nidar India

खेल : बीकानेर की पांच महिला फुटबॉलरों का सुयश, राजस्थान लीग में रॉयल एफसी टीम में हुआ चयन

उदय फुटबॉल क्लब की है पांच खिलाड़ी, खेल प्रेमियों ने जताई खुशी 

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

फुटबॉल खेल में भी अब बीकानेर की बेटियां अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है। उदय फुटबॉल क्लब की पांच बालिकाओं ने अपने खेल के दम पर राजस्थान लीग में रॉयल एफसी जयपुर की टीमें जगह बना ली है। पांचों खिलाड़ियों का इस टीम में चयन हुआ है।

चयनित खिलाड़ियों में अनुशासन, टीम भावना और खेल के प्रति समर्पण साफ दिखाई देता है। कोच नारायण बिस्सा ने बताया कि इन बेटियों ने कठिन अभ्यास और निरंतर प्रयास के बल पर यह सफलता हासिल की है। इन का चयन अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा बनेगा। उदय क्लब के कोच शंकर बोहरा ने बताया कि क्लब की  उर्मिला बिश्नोई, दीक्षा सारस्वत, साक्षी प्रजापत, अनिशा बिश्नोई, रवीना बिश्नोई का चयन रॉयल एफसी में हुआ है। कोच सहित खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह उपलब्धि महिला फुटबॉल को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

यह चयन न केवल इन पांच खिलाड़ियों के लिए गर्व का क्षण है, इन खिलाड़ियों का चयन होने पर सीनियर खिलाड़ियों ने उज्जवल भविष्य की कामनाएं को बधाई दी

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *