क्राइम : क्यूआर कोड से फ्रॉड का आरोपी गिरफ्तार, 5 हजार का इनाम है घोषित, नाल पुलिस ने दबोचा - Nidar India

क्राइम : क्यूआर कोड से फ्रॉड का आरोपी गिरफ्तार, 5 हजार का इनाम है घोषित, नाल पुलिस ने दबोचा

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

पुलिस थाना नाल ने साइबर फ्रॉड के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और पेट्रोल पंप पर QR कोड के जरिए ठगी की वारदात को अंजाम दे रहा था।
पुलिस के अनुसार 17 अक्टूबर 2025 को जयनारायण पुत्र रणछोड़राम ब्राह्मण, निवासी रोडा (नोखा) हाल मैनेजर आर.आर. पेट्रोलियम पेट्रोल पंप, नाल बाईपास ने रिपोर्ट दी थी।

रिपोर्ट में बताया कि उनके पेट्रोल पंप पर कार्यरत देवीलाल नामक कार्मिक ने पेटीएम माध्यम से QR कोड लेकर रमेश ने   किसी अन्य व्यक्ति से पेट्रोल पंप के खाते में ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करवा दिए और ट्रांजेक्शन का स्क्रीनशॉट भेज देता था। स्क्रीनशॉट के आधार पर मैनेजर द्वारा संबंधित व्यक्ति को नकद राशि दे दी जाती थी, जिससे ठगी हो जाती थी।

मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज ओमप्रकाश व पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देश पर साइबर फ्रॉड के खिलाफ अभियान चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) चक्रवर्ती सिंह राठौड़ व वृताधिकारी हिमांशु शर्मा के सुपरविजन में थाना अधिकारी विकास बिश्नोई के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

टीम ने तकनीकी सहायता और आसूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी विकास पुत्र मोहनराम (26) निवासी गज्जेवाला, थाना रंजीतपुरा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस ने बताया कि मामले में अनुसंधान जारी है और अन्य संभावित कड़ियों की भी जांच की जा रही है।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *