बीकानेर : भुजिया बाजार चिकित्सालय की बदलेगी सूरत,महेश्वरी भवन डिस्पेंसरी की बनेगी चार दीवारी - Nidar India

बीकानेर : भुजिया बाजार चिकित्सालय की बदलेगी सूरत,महेश्वरी भवन डिस्पेंसरी की बनेगी चार दीवारी

राज्य सरकार ने स्वीकृत किए 1.11 करोड़, विधायक  जेठानंद व्यास ने जताया आभार

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

शहरी क्षेत्र में भुजिया बाजार में स्थित अस्पताल की सूरत बदलने वाली है। आने वाले दिनों में इसका काया-पलट किया जाएगा। इसके लिए  राज्य सरकार ने दो महत्वपूर्ण कार्यों के लिए 1 करोड़ 11 लाख 81 हजार रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी की है।

विधायक जेठानंद व्यास ने बताया कि बजट घोषणा वर्ष 2024-25 के तहत राजकीय चिकित्सालय नंबर 2, भुजिया बाजार के भवन का नवनिर्माण कराया जाएगा। इसके लिए 1 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है। इसके साथ ही राजकीय चिकित्सालय नंबर 3, माहेश्वरी भवन की चारदीवारी का निर्माण भी किया जाएगा। इसके लिए 11.81 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि भुजिया बाजार स्थित चिकित्सालय बीकानेर शहर के लोगों के उपचार का प्रमुख केंद्र है, लेकिन वर्तमान में भवन जर्जर अवस्था में है। इसके पुनर्निर्माण से क्षेत्रवासियों को बेहतर और सुविधाजनक चिकित्सा सेवाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि इस कार्य की शुरुआत शीघ्र ही करवाई जाएगी।

विधायक व्यास ने बताया कि माहेश्वरी भवन स्थित चिकित्सालय की चारदीवारी बनने से अस्पताल परिसर की सुरक्षा और अधिक मजबूत होगी, जिससे मरीजों और स्टाफ को सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और ये दोनों कार्य भी उनके द्वारा राज्य सरकार से किए गए आग्रह के परिणामस्वरूप स्वीकृत हुए हैं।

वित्तीय स्वीकृति के लिए विधायक व्यास ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री  दीया कुमारी तथा चिकित्सा मंत्री  गजेंद्र सिंह खींवसर का आभार व्यक्त किया है।

 

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *