बीकानेर : एसपी से मिला जैन महासभा का प्रतिनिधि मंडल, गंगाशहर में यातायात व्यवस्था सुधारने की कही बात - Nidar India

बीकानेर : एसपी से मिला जैन महासभा का प्रतिनिधि मंडल, गंगाशहर में यातायात व्यवस्था सुधारने की कही बात

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

जैन महासभा बीकानेर के अध्यक्ष कन्हैयालाल बोथरा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने बीकानेर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा से मुलाकात की।  साथ ही बीकानेर में पहली बार पोस्टिंग के लिए बधाई दी एवं उनके सफल कार्यकाल के लिए मंगल कामना की। अध्यक्ष कन्हैयालाल बोथरा ने कहा कि आपके नेतृत्व में बीकानेर में नशा मुक्ति के क्षेत्र में व्यापक कार्य होगा, और अपराध पर नियंत्रण होगा।

जतनलाल दूगड़ ने गंगाशहर राजकीय चिकित्सालय व गंगाशहर बस स्टैंड के पास यातायात व्यवस्था में व्यापक सुधार की बात रखी। दिलीप कातेला ने गंगाशहर क्षेत्र में यातायात की बिगड़ी हुई स्थिति की जानकारी देते हुए अति शीघ्र सुधार की मांग की।

जैन महासभा के महामंत्री जतनलाल संचेती ने महावीर जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर विजय कोचर, मेघराज बोथरा, भाजपा जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़,  संजय सांड, मोहन सुराणा, जतन दुग्गड, कुणाल कोचर  प्रेम नौलखा ,अंजू बोथरा, सरिता नाहटा आदि मौजूद रहे।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *