बीकानेर : अनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित - Nidar India

बीकानेर : अनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित

बीकानेर,निडर इंडिया न्यूज। 

जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित किए गए है।
अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि पवनपुरी स्थित श्यामधारा मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 5 से 7 जनवरी तक तीन दिनों के लिए, मधुर पब्लिक स्कूल के पास नत्थूसर बास स्थित श्री राम मेडिकोज का अनुज्ञापत्र 5 से 8 जनवरी तक चार दिनों के लिए तथा देशनोक स्थित शर्मा मेडिकल स्टोर का अनुज्ञापत्र 5 से 19 जनवरी तक 15 दिनों के लिए निलंबित कर दिए गए हैं।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *