आस्था : चानी के च्यवन ऋषि मंदिर गोरखनाथ धूणा में हुए धार्मिक आयोजन, संतों का हुआ समागम - Nidar India

आस्था : चानी के च्यवन ऋषि मंदिर गोरखनाथ धूणा में हुए धार्मिक आयोजन, संतों का हुआ समागम

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

चानी (कोलायत) में स्थित स्थित च्यवन ऋषि मंदिर गोरखनाथ धूणा में  दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम और वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया। ब्रह्मलीन महंत सिद्ध योगी बृजनाथ महाराज की 11वीं बरसी के पावन अवसर पर  दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम एवं वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया।

योगी रामचन्द्र नाथ  (महंत, च्यवन ऋषि मंदिर  गोरखनाथ धूणा) के सान्निध्य में हुए कार्यक्रम पहले दिन सुंदरकांड पाठ, सत्संग एवं कीर्तन का आयोजन किया गया। सायंकालीन आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई। वहीं दूसरे दिन 19 दिसम्बर (पौष कृष्ण अमावस्या) को सुबह रुद्राभिषेक किया गया।

इसके बाद मासिक देव-पितृ कार्य अमावस्या हवन/होमायती का आयोजन और दोपहर में साधु पूजन एवं भोजन प्रसादी और भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर योगी रामचंद्र नाथ महाराज ने बीकानेर व हरियाणा से आए साधु-संतो व गुरु-भक्तों का स्वागत किया।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *