बीकानेर : बार एसोसिएशन के चुनाव, अजय पुरोहित फिर चुने गए अध्यक्ष - Nidar India

बीकानेर : बार एसोसिएशन के चुनाव, अजय पुरोहित फिर चुने गए अध्यक्ष

पुरोहित ने अपने निकटतम उम्मीदवार तेजकरण सिंह राठौड़ को 150 वोटो से हराया

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

बार एसोसिएशन बीकानेर के शुक्रवार को हुए चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता और चार बार इसी बार के अध्यक्ष रह चुके अजय पुरोहित ने एक बार जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम उम्मीदवार तेजकरण सिंह राठौड़ को 150 वोटो से हराया। जैसे ही मतगणना के बाद यह घोषणा हुई तो समर्थको ने अजय पुरोहित को फूल मालाओं से लाद दिया। इस दौरान उनके पक्ष में जमकर नारेबाजी हुई।

बार एसोसिएशन बीकानेर के चुनाव के लिए नियुक्त चुनाव अधिकारी अविनाश चंद्र व्यास, चंद्र प्रकाश कुकरेती व सोमदत्त पुरोहित ने बताया कि अजय पुरोहित को कल 999 वोट मिले जबकि उनके निकटतम युवा अधिवक्ता तेजकरण सिंह राठौड़ को 894 वोट मिले। इस तरह अजय पुरोहित 150 वोटो से विजयी हुए। इसके अलावा एक अन्य उम्मीदवार सुखराम मेघवाल को 82 तथा एकमात्र महिला उम्मीदवार सकीना बानो को 69 वोट मिले।

 दिन भर रही गहमा गहमी

बार एसोसिएशन बीकानेर के चुनावो को लेकर आज दिन भर कचहरी परिसर में गहमा गहमी रही। दिनभर तरह-तरह के कयास लगाते रहे। इस बार वरिष्ठ अधिवक्ता एकजुट रहे। हमेशा एक दूसरे के आमने-सामने खड़े होने वाले सभी सीनियर अधिवक्ताओं ने यह तय किया था कि इस बार अजय पुरोहित के समर्थन में ही रहेंगे।

नतीजा भी उनके पक्ष में आया और अजय पुरोहित चुनाव जीत गए जबकि दिनभर यह प्रयास लग रहे थे कि इस बार युवा मतदाता तेजकरण सिंह राठौड़ को समर्थन देंगे मगर अजय पुरोहित की 150 वोटो से हुई जीत से यह साबित हो गया कि वरिष्ठ अधिवक्ताओं का अभी भी कचहरी परिसर में दबदबा है।

 

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *