क्राइम : अवैध मादक पदार्थ(चिट्टा) सहित दो गिरफ्तार - Nidar India

क्राइम : अवैध मादक पदार्थ(चिट्टा) सहित दो गिरफ्तार

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

नशे के अवैध कारोबार करने वालों पर पुलिस नकेल कस रही है। महानिरीक्षकपुलिस, रेंज की और से अवैध मादक पदार्थ, हथियार व वांछितव संगठितअपराधों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, इसके  तहतअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अपराध एव सतर्कता, रेंज बीकानेर व प्रभारी रेंज स्पेशल टीम के सुपरविजन में घड़साना, श्रीगंगानगर के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार 11 दिसंबर की रात को रेंज स्पेशल टीम पुलिस थाना घड़साना के समन्वय से कार्रवाई की गई है। इस दौरान अवैध मादक पदार्थ(चिट्टा)

सहित आरोपी (1)पृथ्वीरामपुत्र रामेश्वर लाल  स्वामी, उम्र 38 साल निवासी वार्ड, नम्बर14 चक 24 एएस सी, धक्का बस्ती, नई मण्डी घड़साना, श्रीगंगानगर, (2)सुनीता पत्नी जगसीर सिंह सिख, उम्र 30, निवासी 18 पीहाल किरायेदार,सरकारी,स्कूलवाली गली, धक्का बस्ती नईमण्डी घड़साना के कब्जे से अवैध घातक मादक पदार्थ चिट्टा( 207 ग्राम) बरामद करने के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस प्रकरण को गंभीरता से लिया और इसका अनुसंधान पूरा करने के  इस संबंध में पूरे नेटवर्क को उजाकर किया जाएगा।

 

 

 

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *