क्राइम : वाहन चोरों पर शिकंजा, चार मोटरसाइकिल बरामद - Nidar India

क्राइम : वाहन चोरों पर शिकंजा, चार मोटरसाइकिल बरामद

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

वाहन चोरी और संपत्ति संबंधित अपराधों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोटगेट पुलिस थाना टीम ने विधि से संघर्षरत एक बालक से 4 मोटरसाइकिलें बरामद की है।

शहर मे बढती चोरी की घटनाओ को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज बीकानेर   हेमन्त शर्मा ,पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर ,सौरभ तिवाडी,चक्रवर्ती सिंह राठौड के निर्देशन में कार्रवाई की गई। इसमें  वृताधिकारी वृत नगर अनुज डाल के सुपरवीजन में थानाधिकारी कोटगेट धीरेन्द्र सिंह  ने थाना स्तर पर टीम का गठन कर थाना क्षैत्र में हुई दुपिहया वाहन चोरियों के संबंध में तलाश पतारशी व विशेष निगरानी रखी।

आसूचना के आधार पर एक विधि से संघर्षरत बालक को दस्तयाब कर थाना टीम द्वारा पुछताछ की गई तो थाना क्षैत्र व शहर बीकानेर के अलग-अलग स्थानों से अलग-अलग  मोटरसाईकिल चोरी करने की वारदात करना स्वीकार किया जिस पर विधि से संघर्षरत किशोर को पुलिस थाना कोटगेट जिला बीकानेर के 07 माह पूर्व के प्रकरण में निरुद्ध किया गया।

विधि से संघर्षरत बालक से प्रकरण की चोरीशुदा मोटरसाईकिलें नम्बर आरजे 07 पीएस 4561 के अलावा अन्य तीन मोटरसाईकिलें बरामद कर धारा 106 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के तहत जप्त की गई। जिनके संबंध में अनुसंधान/जांच जारी हैं।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *