शिक्षा : ग्रेड पे संशोधन नहीं होने से मायुसी, इस संगठन ने उठाई बात - Nidar India

शिक्षा : ग्रेड पे संशोधन नहीं होने से मायुसी, इस संगठन ने उठाई बात

जयपुर, निडर इंडिया न्यूज। 

अखिल राजस्थान बाबू एकता मंच बीकानेर केम्प, जयपुर ने मंत्रालयिक निदेशालय के गठन सहित कई मुद्दों को लेकर बुधवार को अपनी बात शासन के समक्ष रखी। इस दौरान मंच के बीकानेर के प्रदेश संयोजक कमल नारायण आचार्य एवं प्रदेश संरक्षक मदन मोहन व्यास के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, सीएम भजन लाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, मुख्य सचिव सुधांशु पंत को इस संबंध में ज्ञापन सौंपे।

इसके जरिए बताया गया है कि  मंत्रालयिक निदेशालय के गठन, राजस्थान मंत्रालयिक सेवा का राज्यस्तरीय केडर घोषित करने तथा कनिष्ठ सहायक/लिपिक ग्रेड – द्वितीय की शैक्षिक योग्यता स्नातक करते हुए ग्रेड पे संशोधन अविलंब  किया जाए।

मंच के प्रदेश संयोजक कमल नारायण आचार्य ने अवगत कराया कि मंत्रालयिक निदेशालय गठन की पत्रावली चल रही है, ग्रेड पे एवं योग्यता स्नातक के मांग पत्र को संज्ञान में लेते मामले को देखा जाएगा।

वार्ता में मुख्य सचिव अवगत कराया गया कि इस मामले में बीकानेर से जयपुर पैदल यात्रा भी की जा चुकी है। उक्त दोनों मांग पत्र  नवीन जैन वित्त सचिव के कार्यालय में भी दिये गये।
अखिल राजस्थान बाबू एकता मंच,  जयपुर में मंत्रालयिक हितार्थ कार्यवाही सम्पन्न की ।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *