खेल : बीकानेर में ब्रेंच प्रेस क्लासिक प्रतियोगिता 13 को, प्रदेश भर से आएंगे खिलाड़ी, देखें वीडियो... - Nidar India

खेल : बीकानेर में ब्रेंच प्रेस क्लासिक प्रतियोगिता 13 को, प्रदेश भर से आएंगे खिलाड़ी, देखें वीडियो…

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

बीकानेर में राज्य स्तरीय ब्रेच प्रेस क्लासिक आमंत्रण पुरुष वर्ग प्रतियोगिता 13 जुलाई को ओझा सत्संग भवन में आयोजित की जाएगी। इस संदर्भ में आज एक प्रेस वार्ता रखी। आयोजन से जुड़े सुशील कांत व्यास और आशीष व्यास ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से करीब 350 प्रतिभागी भागीदारी निभाएंगे। खेलेगा राजस्थान तो बढ़ेगा राजस्थान और नशा मुक्त युवा थीम के उद्देश्य से यह चार कटगरी में आयोजित की जाएगी। इसमें राष्ट्रीय स्तर के कई खिलाड़ी बीकानेर में अपना प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता का टाइटल-प्रिंस ऑफ राजस्थान रखा गया है।

सत्यनारायण व्यास ने बताया कि प्रिंस जिम के तत्वावधान मे होने वाली प्रतियोगिता में विजेताओं को ट्राफी, और नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसमें स्ट्रांग मैन जूनियर, जूनियर मास्टर को 5100, स्ट्रांग मैन सीनियर को 11 हजार रुपए का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए पांच सौ रुपए का शुल्क देकर अपना पंजीयन करवा सकता है।

इस मौके  पर पदक और ट्राफियों का  किया गया। इस मौके पर सुशील कांत व्यास, कोच सत्यनारायण, हंसराज, किशन कुमार बिस्सा, मनमोहन व्यास, गौरी शंकर स्वामी, दाऊलाल मौजूद रहे।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *