बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।


अजमेर में हाल ही में हुई राजस्थान स्टेट सीनियर एथलेटिक्स प्रतयोगिता में बीकानेर की होनहार बालिका जया चौधरी ने 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर शहर को गौरान्वित किया है। जया ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड जीतने के बाद नेशनल ऐथेलिट्स प्रतियोगिता में उसका चयन हुआ है।

बीकानेर के राजा पार्क, अशोक नगर क्षेत्र में रहने वाली जया चौधरी ने अजमेर में उम्दा प्रदर्शन कर गोल्ड जीता है, वहीं श्रीगंगानगर में हुई भाला फेंक प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जया चौधरी शुक्रवार को प्रयागराज जाएगी। जया ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपनी मम्मी और परिजनों को दिया है।

जया की उपलब्धि पर बीकानेर के खेल प्रेमियों में खुश लहर दौड़ गई है। जया चौधरी के राष्ट्रीय प्रतियाेगिता में चयन होने पर लक्ष्मण कड़वासरा, सिंवरी चौधरी, हेतराम गोदारा, जेपी वागडवा, जयकिशन गहलोत, सुगना राम, प्रेम रतन जोशी, नवाब अली, पुष्पेन्द्र चौधरी, सलीम सोलंकी, दिनेश चौधरी, मूल सिंह, हारुन रशीद, जयपाल महला ने खुशी जताते हुए जया को शुभकामनाएं दी है। इससे पूर्व जया ने 2022, 2023, 2024 में जूनियर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया।










