बीकानेर : पुलिस कर्मियों और होम गार्ड प्रतिनिधियों को दिया प्राथमिक चिकित्सा, सीपीआर और अग्निशमन यंत्र संचालन प्रशिक्षण - Nidar India

बीकानेर : पुलिस कर्मियों और होम गार्ड प्रतिनिधियों को दिया प्राथमिक चिकित्सा, सीपीआर और अग्निशमन यंत्र संचालन प्रशिक्षण

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

जिला प्रशासन के निर्देशानुसार बीकानेर विकास प्राधिकरण की ओर से शुक्रवार को रवींद्र रंगमंच में पुलिस के जवानों और होम गार्ड के लिए प्राथमिक चिकित्सा, सीपीआर और अग्निशमन यंत्र संचालन से जुड़ा प्रशिक्षण दिया गया।


बीकानेर विकास प्राधिकरण की आयुक्त अपर्णा गुप्ता ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर के पीएमओ डॉ. एल.के. कपिल और डॉ. नवल गुप्ता सहित अन्य चिकित्सकों ने सीपीआर और प्राथमिक चिकित्सा तथा सिविल डिफेंस प्रतिनिधियों की ओर से अग्निशमन यंत्र संचालन का प्रशिक्षण दिया गया। इसका उद्देश्य आपात परिस्थितियों में क्विक रिस्पॉन्स सुनिश्चित करना है। इस दौरान अधिशाषी अभियंता वंदना शर्मा सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *