बीकानेर में पंद्रह मिनट का रहा ब्लैक आउट, आमजन ने बंद की लाइटें

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

बीकानेर में बुधवार शाम 8.15 से साढ़े आठ बजे तक ब्लैकआउट रहा। इस दौरान आमजन ने घरों, व्यापारिक प्रतिष्ठान और वाहनों की लाइटें बंद रखकर अपनी भागीदारी निभाई। ब्लैक आउट का साइरन बजने के साथ ही आमजन ने लाइटें बंद कर ली। मुख्य सड़कों पर चलने वाले वाहनों की लाइटें भी बंद रहीं।

शहरी परकोटे में भी ब्लैक आउट का असर देखने को मिला। कई स्थानों पर ब्लैक आउट के निर्धारित समय से पूर्व ही अपनी दुकानें बंद कर ली। गंगाशहर, मुरलीधर व्यास नगर और मुक्ता प्रसाद नगर सहित अन्य क्षेत्रों में भी आमजन ने लाइटें बंद की। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी ब्लैकआउट को लेकर उत्सुकता रही।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *