बीकानेर : नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) की एक्जीक्यूटिव मीटिंग 26 व 27 अप्रेल को

-27 अप्रेल को बाफना स्कूल में बीकानेर के वरिष्ठ पत्रकारों को दिया जाएगा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) की एक्जीक्यूटिव मीटिंग 26 से 28 अप्रेल तक बीकानेर में आयोजित होने जा रही है। जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ़ राजस्थान (जार) की मेजबानी में होने वाली इस मीटिंग में देश भर के 200 पत्रकार शामिल होंगे। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो गई है।
जार की बीकानेर इकाई के जिला अध्यक्ष श्याम मारू ने बताया कि यह मीटिंग एनयूजे (आई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित होगी। इस बैठक में एनयूजे (आई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव त्रियुग नारायण तिवारी, जार के प्रदेश अध्यक्ष हरि बल्लभ मेघवाल सहित पूरे देश भर के पत्रकार व राष्ट्रीय पदाधिकारी बीकानेर आएंगे। मारू ने बताया कि यह आयोजन गंगाशहर रोड पर स्थित हंसा गेस्ट हाउस व सेठ तोलाराम बाफना एकेडमी परिसर में दो सत्रों में आयोजित होगा।

उन्होंने बताया कि 26 अप्रेल को राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक होगी। जिसमें दिन भर विभिन्न विषयों पर चर्चा करने के उपरांत राष्ट्रीय कार्य समिति अनेक प्रस्ताव पारित करेगी। उसी दिन शाम 6 बजे राष्ट्रीय कार्य समिति के सभी पत्रकारों को आचार्य तुलसी शोध संस्थान परिसर का अवलोकन भी कराया जाएगा।
एनयूजेआई के राष्ट्रीय सचिव भवानी जोशी ने बताया कि दूसरे दिन 27 अप्रे को बाफना स्कूल सभागार में वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान समारोह भी आयोजित होगा। इसमें बीकानेर के वरिष्ठ पत्रकारों को लाइफ़ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय न्याय एवं विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री खाद्य एवं आपूर्ति नागरिक मंत्री सुमित गोदारा, बीकानेर विधायक जेठानंद व्यास, बीकानेर पूर्व विधायक सिद्धि कुमारी, पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी, खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ सहित अनेक जनप्रतिनिधि मंच पर मौजूद रहेंगे।
एनयूजेआई के राष्ट्रीय सचिव भवानी जोशी ने बताया कि 27 अप्रेल की शाम को देश भर के विभिन्न प्रांतो व दूरदराज से आए पत्रकारों को बीकानेर का नगर भ्रमण भी कराया जाएगा। उन्हें रात को बजरंग धोरा पर धोरों का आनंद लेने के उपरांत उनके सम्मान में विदाई भोज दिया जाएगा उसमें भी शहर के अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *