क्राइम : वांछित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, जसरासर थाना पुलिस की कार्रवाई

बीकानेर, निडर इंडिया।

वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जसरासर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एससी, एसटी एक्ट में मामला दर्ज किया है। अनुसंधान के बाद आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार जयपुर मुख्यालय के निर्देश पर वांछितों के खिलाफ धरपकड़ का अभियान चलाया जा रहा है। इसकी गंभीरता को देखते हुए आईजी ओमप्रकाश के निर्देश में टीम गठित की गई, जिसने सीताराम पुत्र भागीरथ जाट, निवासी झाडेली और किशन लाल उर्फ  किशनाराम पुत्र बजरंग लाल को गिरफ्तार किया गया है।पकड़े  गए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

 

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *