खेल : उदय गोल्ड कप फुटबॉल में रोमांचक हुए मुकाबले, करौली और ब्रदर्स क्लब जीती

-डीएफए करौली ने जोधपुर फुटबॉल एकेडमी को 5-0 से हराया
-ब्रदर्स फुटबॉल क्लब जयपुर ने जिला फुटबॉल संघ अजमेर को 2-1 से किया परास्त

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

राज्यस्तरीय मास्टर उदय गोल्ड फुटबॉल टूर्नामेंट दो मैच खेले गए। पहले मैच में करौली की टीम ने एक तरफ़ के मुकाबले में जोधपुर को 5-0 से हराया ।आयोजन अध्यक्ष पंडित महेंद्र व्यास ने बताया मैच के मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश जोधपुर बुलाकीदास व्यास,कन्हैयालाल कल्ला,दुर्गाशंकर व्यास ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया । आयोजन सचिव अमित व्यास ने बताया कि पहले मैच ने तीन गोल करने वाले करौली के खिलाड़ी फ़रोदा को स्व विमला देवी व्यास स्मृति में उदय व्यास द्वारा ग्यारह सौ रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया । वहीं मैन ऑफ द मैच जोधपुर के जोबन को दिया गया ।


आयोजन सचिव बृजमोहन पुरोहित ने बताया कि दूसरा मैच में जयपुर की टीम ने मैच के शुरू में  गोल कर टीम को 1-0 से आगे कर दिया और मैच समाप्ति तक जयपुर टीम ने मुकाबला 2-1 से जीता।
आयोजन उपाध्यक्ष मुकेश व्यास ने बताया कि दूसरे मैच में मुख्य अतिथि एडीएम सिटी रमेश देव, ड्यूश बैंक के डायरेक्टर पंकज ओझा, अन्तरराष्ट्रीय साइक्लिंग कोच किशन पुरोहित,फर्स्ट इंडिया न्यूज के रेजिडेंट एडिटर लक्ष्मण राघव मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन नवरतन जोशी ने किया ।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *