-सभी मैच दूधिया रोशनी में खेले जाएंगे, एक सप्ताह चलेगी प्रतियोगिता
बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।


फुटबॉल खेल के प्रेमियों के लिए खुश खबरी! बीकानेर के पुष्करणा स्टेडियम में एक बार फिर से उन्हें फुटबॉल खिलाड़ियों का जुनून देखने को मिलेगा। अवसर होगा मास्टर उदय फुटबॉल गोल्ड कप फुटबॉल समिति की ओर से 1 मार्च से आयोजित होने वाली प्रतियोगिता का। इसको लेकर आज पोस्टर का अनावरण पंडित जुगल किशोर ओझा ( पुजारी बाबा ) ने किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष पंडित महेंद्र व्यास ने बताया कि 7 दिन तक चलने वाली प्रतियोगिता में प्रदेश की 12 से 16 टीमें भाग लेगी। समिति के संरक्षक जे.पी. व्यास ने बताया कि प्रतियोगिता के सभी मैच पुष्करणा स्टेडियम में दूधिया रोशनी में खेले जाएंगे।

आयोजन समिति का सचिव बृज मोहन पुरोहित और अमित व्यास को बनाया गया। इस मौके पर शिव शंकर जागा, पंडित महेंद्र व्यास,शंकर बोहरा, संतोष रंगा, सुरेश ओझा, शंभू कुमार रंगा,किशन लाल ओझा( घंटी ), भंवर लाल बोहरा, नरेंद्र नारायण जोशी, मुकेश व्यास, गोकुल जोशी, महेश बोहरा, श्याम हर्ष, नारायण बिस्सा, किशन बोहरा, दाऊ लाल बिस्सा, उमाशंकर जोशी,नारायण सुथार देवांश पुरोहित, भुवनेश बिस्सा, गौतम बिस्सा, मनीष स्वामी, शिव कुमार जोशी , राजा बोहरा( मीडिया प्रभारी ), वरुण जोशी, नितिन चौधरी, हितेश लेघा, श्रवण व्यास, बालमुकुन्द पुरोहित, उमेश पुरोहित, गजेंद्र सिंह, सदन पुष्करणा, पंकज ओझा, विजय शंकर जोशी, आशुतोष पुरोहित, गणेश रंगा, सीपी बोहरा, यश पुरोहित,ब्रह्मदेव पुरोहित, पंकज सुथार, पवन ओझा, धोनी दम्मानी, दाऊ जोशी, सेठी किराडू, गिरधर जोशी आदि मौजूद रहे।








