खेल : साइक्लिंग में बीकानेर विजेता, हनुमानगढ़ उपविजेता

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

राजस्थान साइक्लिंग एसोसिएशन के तत्वाधान में ओवर ब्रिज के पास से ट्रैक पर 23वीं राज्य स्तरीय एम.टी.वी साइक्लिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई।  सुबह  7:30 बजे से शुरू हुई प्रतियोगिात में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को राजस्थान साइक्लिंग एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष मदन लाल ने प्रथम ग्रुप के खिलाडिय़ों को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया।

एसोसिएशन के आजीवन अध्यक्ष शैलेष पेड़ीवाल और उपाध्यक्ष मोहित बैद नेें विभिन्न आयु वर्ग के विजेता बालक-बालिकाओं को मैडल प्रदान किए। एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन सुखीजा ने  संचालन के लिये पुलिस विभाग, मेडिकल विभाग और प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त किया।

सुखीजा ने बताया कि बीकानेर टीम 22 अंकों के साथ विजेता रही। वहीं 13 अंकों के साथ हनुमानगढ़  उपविजेता रहा। तीसरे स्थान पर 10 अंकों के साथ बाड़मेर रहा। आयोजन सचिव के जी एस खत्री के अनुसार रविवार को गेमनापीर पर रोड पर रोड साइक्लिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *