स्वास्थ्य : राज्य स्तर पर उपिनदेशक डॉ.राहुल हर्ष को मिला सम्मान, नर्सिंग अधिकारी विजय सिंह और विकास रंगा भी सम्मानित - Nidar India

स्वास्थ्य : राज्य स्तर पर उपिनदेशक डॉ.राहुल हर्ष को मिला सम्मान, नर्सिंग अधिकारी विजय सिंह और विकास रंगा भी सम्मानित

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में बीकानेर जोन के उपनिदेशक डॉ.राहुल हर्ष, सीएमएचओ कार्यालय के नर्सिंग अधिकारी विजय सिंह सांखला और टीबी क्लीनिक में कार्यरत डीईओ विकास रंगा को सम्मानित किया गया।

स्वास्थ्य भवन जयपुर में निदेशक जन स्वास्थ्य डॉ.रवि प्रकाश शर्मा, निदेशक आरसीएच डॉ.सुनीत सिंह राणावत तथा निदेशक एड्स डॉ.ओ पी थाकन की और से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डॉ हर्ष को संभाग स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर मॉनिटरिंग और विशेष कर कोल्ड चेन सशक्तिकरण हेतु सम्मानित किया गया है। संयुक्त निदेशक बीकानेर जोन डॉ.देवेंद्र चौधरी ओर सीएमएचओ डॉ.पुखराज साध की ओर से सम्मानित हुए अधिकारियों व कार्मिकों को बधाई प्रेषित की गई।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *