क्राइम : मारपीट कर सौ ग्राम सोना छीना, 30 हजार रुपए छीने, दो मोबाइल  छीनने का आरोप, मामला दर्ज - Nidar India

क्राइम : मारपीट कर सौ ग्राम सोना छीना, 30 हजार रुपए छीने, दो मोबाइल  छीनने का आरोप, मामला दर्ज

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

मारपीट का एक मामला कोटगेट थाने में दर्ज किया गया है। परिवादी सूर्य नगर कॉलोनी, गंगाशहर निवासी जितेन्द्र पुत्र कन्हैयालाल सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवादी का आरोप है कि आठ अक्टूबर को रात करीब 11 से 11:30 बजे रात को स्टेशन रोड स्थित होटली हीरालाल के बाहर महावीर अग्रवाल, लीलाधर माली व तीन-चार अन्य लोगों ने प्रार्थी के साथ थाप-मुक्कों, लातों से मारपीट की और अभद्र भाषा में गंदी-गंदी गालियां निकाली।

प्रार्थी की पेंट की पीछे की जेब में रखे पर्स में 30 हजार रुपए, तीन एटीएम कार्ड, आधार कार्ड और चार ब्लैक चैक जिसमें एक चैक भरा हुआ था, बाकी तीन हस्ताक्षर किए हुए थे वो छीन लिये। प्रार्थी का आरोप है कि उसकी दूसरी जेब से 100 ग्राम सोना, दो मोबाइल और हाथ से कोर्ट के जरुरी दस्तावेज छीनकर ले गए। परिवादी ने महावीर अग्रवाल, लीलाधर माली और बन्टी पुत्र नरेन्द्र कुमार, निवासी सूर्य नगर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

 

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *