बीकानेरNidarindia.com
शहर में चोरों की चांदी कट रही है। पुलिस को धत्ता बताकर अपनी कारगुजारियों को अंजाम दे रहे हैं। मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र में दो मामले सामने आए हैं।
पहला मामला : मुक्ता प्रसाद थाने में परिवादी बंगला नगर निवासी कमल किशोर कल्ला ने दर्ज कराया है। परिवादी का आरोप है कि ६ जून को अज्ञात चोर ने उनके मकान में प्रवेश कर जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
दूसरा मामला : अन्त्योदय नगर में किराये पर रहने वाले नापासर मूल के मांगीलाल राठी पुत्र श्याम सुंदर ने दर्ज कराया है। परिवादी का आरोप है ६ जून को अज्ञात चोर उनके मकान में घुस गए और जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू की है।





